Hanuman Chalisa

भारतीय सैनिक हर दिन 5-6 आतंकवादी मार रहे हैं : राजनाथ

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (11:43 IST)
बेंगलुरु। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सैनिक हर दिन कम से कम 5-6 आतंकवादियों को मार रहे हैं और उन्होंने सैनिकों से कहा कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी करे तो वे उसे मुंहतोड़ जवाब दें।
 
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश जघन्य गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में आतंकवादी भेज रहा है और भारतीय सैनिक हर रोज उनमें से कम से कम 5-6 को मार रहे हैं। उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों को पहले पाकिस्तान पर गोली चलाने को नहीं कहा है, बल्कि उनकी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। 
 
उन्होंने कहा कि मैंने सीमा पर तैनात सैनिकों को पाकिस्तान पर पहले गोली चलाने के लिए नहीं कहा है बल्कि अगर वे पहले गोली चलाते हैं तो उन्हें अनगिनत गोलियों से मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा है। 
 
डोकलाम मुद्दे पर सिंह ने कहा कि भारत कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत देश है, जो पड़ोसी चीन के साथ विवादास्पद मुद्दे को हल करने की स्थिति में है। आप जानते हैं कि भारत ने चीन के साथ डोकलाम मुद्दे को कैसे हल किया। वह भी ऐसे में, जब दुनियाभर के ज्यादातर लोग भारत-चीन संघर्ष का अनुमान लगा रहे थे। यदि भारत एक कमजोर देश होता तो यह चीन के साथ डोकलाम मुद्दे का हल करने की स्थिति में नहीं होता। (भाषा)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

हर सनातनी की सांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम : CM योगी

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

अगला लेख