dharma sangrah
✕

अक्टूबर 2019 तक खुले में शौच की समस्या से मुक्त हो सकेगा भारत

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (20:15 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई है कि भारत अक्टूबर 2019 तक खुले में शौच की समस्या से मुक्त हो जाएगा।
 
'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत गृह मंत्रालय की स्वच्छता ही सेवा मुहिम की शुक्रवार को शुरुआत करते हुए सिंह ने भरोसा जताया कि सरकार अक्टूबर 2019 तक खुले में शौच की समस्या से भारत को मुक्त करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में कामयाब होगी। 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान पर 76 मंत्रालयों और अन्य विभागों के मार्फत 12,000 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। घर में ही शौचालय की सुविधा से महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित होगी, साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान से बच्चों के पोषण और कार्यकुशलता में सुधार होगा।
 
सिंह ने कहा कि सिक्किम, हिमाचल प्रदेश केरल, हरियाणा और उत्तराखंड पहले ही खुले में शौचमुक्त राज्य घोषित किए जा चुके हैं। इसके लिए लगभग 4.60 लाख घरों और 4 लाख विद्यालयों में शौचालय निर्मित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत तकनीकी के इस्तेमाल से अपशिष्ट कचरे के शोधन से राजस्व प्राप्ति सरकार की प्राथमिकता है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख