Hanuman Chalisa

वसुंधरा बोलीं, मिलेगा प्रचंड बहुमत, फिर बनेगी सरकार

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (16:02 IST)
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उनसे कहा कि वर्ष 2018 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा तथा पार्टी राज्य और देश में फिर से सरकार बनाएगी।
 
उन्होंने कहा कि इन दोनों चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं को अभी तक कमर कसनी होगी और जी-तोड़ मेहनत करना होगा। वसुंधरा ने गुरुवार को बूंदी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
 
उन्होंने कहा कि वे 'आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम' के माध्यम से जिलों में जाकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक ले रही हैं ताकि जमीनी स्तर पर हो रहे विकास कार्यों की पड़ताल की जा सके।
 
मुख्यमंत्री ने बूंदी जिले के मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने मंडल से संबंधित कामकाज की स्थिति जानी और मंडल क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वसुंधरा ने सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने मोर्चा के अध्यक्षों से भी प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा सांसद, विधायकों और प्रधानों से भी फीडबैक लिया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रयास कर ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ें। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। संगठनरूपी शरीर में कार्यकर्ता प्राणवायु का काम करते हैं इसलिए कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जाए और उनके सुझावों और सलाह को अमल में लाया जाए। (भाषा)
Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

UCC पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में एक शादी वालों को ही मिलेगा कानूनी अधिकार

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

अगला लेख