dharma sangrah
✕

देश में आतंकी हमले की आशंका, क्या बोले राजनाथ...

Updated: मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (11:50 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश में आतंकी हमले की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता।
 
राजनाथ ने बताया, 'किसी आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। हम आतंकी गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। इसलिए अलर्ट जारी किए गए हैं।
 
सिंह दरअसल इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या त्योहारी मौसम के दौरान आतंकी हमले की आशंका है? जब उनसे गृहमंत्रालय द्वारा सभी राज्यों को जारी सुरक्षा संबंधी परामर्श के बारे में पूछा गया तो गृहमंत्री ने कहा कि इस तरह के परामर्श सरकार को मिली सूचना के आधार पर नियमित रूप से जारी किए जाते हैं।
 
इस परामर्श में गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि वे त्योहारी मौसम में पूजास्थलों एवं सांप्रदायिक लिहाज से संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
 
राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम नियमित रूप से अलर्ट जारी करते हैं। हमें जो भी सूचना मिलती है, हम उसके आधार पर अलर्ट जारी करते हैं।'

परामर्श में कहा गया कि चूंकि 23 अक्टूबर को दिवाली मनाई जानी है, इसलिए यह जरूरी है कि सांप्रदायिक व्यवधानों को रोकने के लिए त्योहार मनाने के दौरान पूजास्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जाएं और लगातार निगरानी की जाए। ये प्रबंध सांप्रदायिक लिहाज से बेहद संवेदनशील इलाकों में खासतौर पर किए जाने चाहिए। (भाषा)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल