ramcharitmanas
✕

राज ठाकरे ने किया ‘मोदी मुक्त भारत’ बनाने का आह्वान

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (09:57 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए विपक्षी दलों की एकता पर जोर दिया और 2019 तक' मोदी मुक्त भारत’’ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि  देश नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के झूठे वादों से ऊब चुका है।


ठाकरे ने कहा कि 'मोदी मुक्त भारत' बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार को चलता करने की खातिर सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए। उनका ‘मोदी मुक्त भारत’ का नारा भाजपा के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के नारे की याद दिलाता है।

मनसे प्रमुख ने कहा कि भारत को पहली बार आजादी 1947 में, दूसरी बार 1977 में (आपातकाल के उपरांत हुए चुनाव के बाद) मिली और 2019 में भारत के‘ मोदी मुक्त’ बनने पर उसे तीसरी बार आजादी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के बाद अगर नोटबंदी को लेकर जांच के आदेश दिए गए तो यह 1947 के बाद से देश में हुए अब तक के सबसे बड़े घोटाले के रूप में सामने आ सकता है।

ठाकरे ने साथ ही महाराष्ट्र सरकार के फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के पिछले महीने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी एक शानदार अभिनेत्री थीं लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा क्या किया था कि उनके शव को तिरंग में लपेटा जाए।’ ठाकरे ने कहा कि ऐसा संभव है कि मीडिया ने नीरव मोदी- पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार के इशारे पर अभिनेत्री की अंत्येष्टि को इतने जोर शोर से दिखाया। (भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में मतगणना जारी, नॉर्थ कैरोलिना से रॉय कूपर जीते

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

अगला लेख