sundarkand

केरल में भारी बारिश का कहर टूटा, 20 मरे, 9 घायल

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (13:10 IST)
कोच्चि। केरल के मलाप्पुरम और इडुकी जिलों में पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश के बाद वर्षाजन्य हादसों में 20 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इन हादसों के बाद चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।
 
आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मलाप्पुरम जिले के निलांबुर में गुरुवार सुबह भूस्खलन की एक घटना में एक ही परिवार के पांच लोग जीवित दफन हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद इन सभी को मलबे से बाहर निकाला गया।
 
सूत्रों ने बताया कि इडुकी जिले में भूस्खलन की दो घटनाओं में दस लोग मारे गए हैं और नौ घायल हुए हैं और तीन  अन्य लापता हैं। कई अन्य स्थानों पर भी वर्षाजन्य हादसों में लोगों के मारे जाने की खबर है। 
 
पिछले 24 घंटों में जिले में पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है जिसकी वजह से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। बारिश के कारण इडुकी जलाशय का जल स्तर काफी बढ़ गया है। इसके चलते 26 सालों बाद बांध के दरवाजे खोले गए हैं।  केरल के बिजली मंत्री एमएम मणि ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा रद्द : छात्रों की जीत के बाद क्यों राहुल गांधी के नारों से गूंजा रांची, बैकफुट पर आई हेमंत सरकार, बीजेपी क्यों रह गई पीछे?

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

अगला लेख