Hanuman Chalisa

Weather Update: उत्तर भारत में होगी बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Updated: बुधवार, 2 मार्च 2022 (08:19 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद मौसम सर्द हो गया था, वहीं प्रदेश में तेज हवाएं चलने की वजह से भी ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अब मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। इस पूरे सप्ताह मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। आज के मौसम की अगर बात करें तो जयपुर और उदयपुर में बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं चुरु और अजमेर में धूप खिली रहेगी।

ALSO READ: मौसम अपडेट : कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, दिल्‍ली में चमकी ठंड
 
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। यह गहरे निम्न दबाव में परिवर्तित हो सकता है और पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में श्रीलंका और दक्षिण तमिलनाडु तट की ओर बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर है और यह 2 मार्च से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा।
 
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ बारिश हुई : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश तथा हलकी बर्फबारी हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी मध्यप्रदेश असम, मेघालय और नगालैंड में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
 
अगले 48 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
 
2 मार्च को उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 3 मार्च को पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश में छिटपुट बारिश संभव है। 3 मार्च को तमिलनाडु के दक्षिणी और तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। 4 मार्च को तीव्रता बढ़ सकती है और तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंध्रप्रदेश के कई हिस्सों को कवर कर सकती है। 1 और 2 मार्च को दक्षिण अंडमान सागर और 2 से 4 मार्च के बीच श्रीलंका, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट पर स्थितियां खराब हो सकती हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख