Hanuman Chalisa
✕

Weather Update: उत्तराखंड में हुई बारिश और हिमपात, दिल्ली और यूपी में छाएगा घना कोहरा

Updated: शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (09:52 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ गया है। उत्तर हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी हरियाणा और उत्तरप्रदेश के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी कोंकण और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।

ALSO READ: Weather Update : देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के 1-2 हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ।

ALSO READ: शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
 
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात हुआ। विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। आंतरिक ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तेज बारिश हो सकती है।

आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा संभव है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख