Daily Horoscope
✕

Weather Update : पंजाब और हरियाणा में झमाझम, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (18:12 IST)
Rain alert in many states : पंजाब, हरियाणा और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान है। आज और 17 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में छिटपुट बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हरियाणा के अंबाला, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र सहित पंजाब के लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और मोहाली में भी सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश हुई। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने दोनों राज्यों पंजाब और हरियाणा में सोमवार को ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई, जिससे सुबह के समय काले बादल छाए रहने से दृश्यता कम हो गई।
 
चंडीगढ़ निवासी अजय कुमार ने कहा, सुबह लगभग आठ बजे मैं अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था, उस वक्त काले बादलों के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसके अलावा, बारिश से ठीक पहले तेज हवा की वजह से चारों ओर धूल उड़ रही थी, जिससे गाड़ी चलाने में मुश्किल हो रही थी।(एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख