Hanuman Chalisa
✕

OnePlus Open : 1-2 नहीं, 5 कैमरे वाला वन प्लस का सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (18:05 IST)
OnePlus Open First foldable Phone launch on October 19 : वनप्लस (OnePlus) अपना पहला फोल्डेबल फोन- वनप्लस ओपन (OnePlus Open) भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इसकी कीमतों और फीचर्स को लेकर कई बातें सामने आ ही हैं। लॉन्च की तारीख को लेकर भी खुलासा हो गया है। जानिए क्या रहेगी इसकी कीमत और कब शुरू होगी इसकी बिक्री।
 
खबरों के मुताबिक 19 अक्टूबर को देश में वनप्लस ओपन फोल्डेबल फोन लॉन्च होगा। वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन की कीमत को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। मीडिया खबरों की मानें तो देश में इस कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन की कीमत 1,39,999 रुपए हो सकती है।

अमेरिकी बाजार में वनप्लस ओपन की कीमत लगभग 1,700 डॉलर है। भारत में फोल्डेबल फोन की कीमत 1,41,523 रुपए के आसपास होगी। वनप्लस ओपन ब्लैक, ग्रीन और गोल्ड कलर ऑप्शन में आ सकता है।  वनप्लस ओपन की कीमत सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 (Samsung Galaxy Z Fold 5) हैंडसेट के शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपए के काफी करीब होगी।

अपकमिंग फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन गोल्ड कलर विकल्प में आएगा। वनप्लस ओपन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, अंदर और बाहर दोनों तरफ 120Hz AMOLED स्क्रीन और अलर्ट स्लाइडर मिलेगा। 27 अक्टूबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 
5 कैमरे वाला स्मार्टफोन : वनप्लस ओपन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 48MP अल्ट्रावाइड स्नैपर और 64MP 3x टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP और 20MP कैमरे लगे होंगे।
 
वनप्लस ओपन की इनर स्क्रीन साइज 7.82 इंच होगी। AMOLED डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2440×2268 (2k) और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। ऑउटर स्क्रीन साइज 6.31 इंच हो सकती है। ऑउटर AMOLED पैनल का रिजॉल्यूशन 2484×1116 और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। 
 
फोल्डेबल फोन Android 13 आधारित Color OS 13.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतर परफार्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया होगा। स्मार्टफोन में Adreno 740 ग्राफिक्स देखने को मिलेगा। अपकमिंग फोन 16GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। नए फोल्डेबल फोन में 4,805mAh की बैटरी लगी होगी। इसे चार्ज करने के लिए 67W तक फॉस्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन में अलर्ट स्लाइडर (Alert Slider) भी मिल सकता है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख