biodatamaker
✕

IMD की चेतावनी, केरल में 4 ‍दिन जमकर होगी बारिश

Updated: रविवार, 5 नवंबर 2023 (12:26 IST)
Weather Prediction : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के दक्षिणी हिस्से में मौसम की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर आगामी कुछ दिनों में केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का रविवार को पूर्वानुमान जताया।
 
विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि दक्षिणी तमिलनाडु और पड़ोसी क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (सर्कुलेशन) है, जिसके अगले 3 दिन में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर की दिशा में बढ़ने की संभावना है।
 
इसमें कहा गया है कि इसके कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली निचली तेज पूर्वी हवाओं के प्रभाव में अगले सात दिन में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
 
विभाग ने बताया कि 5 से 8 नवंबर के बीच केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने और रविवार को कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
 
विभाग ने शनिवार को राज्य के पथानामथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों में 5 नवंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है-6 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर के बीच बहुत भारी वर्षा होने की संभावना।
 
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख