Daily Horoscope
✕

अमृतसर हादसा : रेलवे ने कहा भयानक हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार, नहीं दी गई थी कोई इजाजत

Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (07:35 IST)
नई दिल्ली। दशहरे के मौके पर अमृतसर के पास हुए हादसे को लेकर रेलवे का कहना है कि पुतला दहन देखने के लिए लोगों का वहां पटरियों पर एकत्र होना ‘स्पष्ट रूप से अतिक्रमण का मामला’था और इस कार्यक्रम के लिये रेलवे द्वारा कोई मंजूरी नहीं दी गई थी। 
 
अमृतसर प्रशासन पर इस हादसे की जिम्मेदारी डालते हुए आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को दशहरा कार्यक्रम की जानकारी थी और इसमें एक वरिष्ठ मंत्री की पत्नी ने भी शिरकत की। 
 
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं दी गई थी और हमारी तरफ से कार्यक्रम के लिए कोई मंजूरी नहीं दी गई थी। यह अतिक्रमण का स्पष्ट मामला है और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 
 
इतनी भीड़ होने के बावजूद रेल चालक द्वारा गाड़ी नहीं रोके जाने को लेकर सवाल उठने पर अधिकारी ने कहा कि वहां काफी धुआं था जिसके कारण चालक कुछ भी देखने में असमर्थ था और गाड़ी घुमाव पर भी थी।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख