सम्बंधित जानकारी
- अमृतसर में बड़ा हादसा : रावण दहन के दौरान भगदड़ मचने से दो ट्रेनों की चपेट में आए लोग, 50 से ज्यादा के मरने की आशंका
- मध्यप्रदेश : तेज रफ्तार ट्रक फाटक तोड़ त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस से टकराया, ड्राइवर की मौत
- रायबरेली में ट्रेन हादसा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए देने का किया ऐलान, जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
- नक्सलियों ने पटरी उखाड़ी, मालगाड़ी पटरी से उतरी
- जर्मनी में दो ट्रेनों की टक्कर, दो की मौत, कई घायल
अमृतसर हादसा : आतिशबाजी के कारण ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए लोग
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक भयानक हादसे में दशहरा देख रहे लगभग 50 लोगों की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। अमृतसर के पुलिस आयुक्त एस. श्रीवास्तव के मुताबिक धोबी घाट के नजदीक जोड़ा फाटक के पास लोग रेलवे लाइन पर खड़े होकर रावण दहन का अवलोकन कर रहे लगभग 50 लोगों की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शवों के कई टुकड़ों में कट जाने से मृतकों की सही जानकारी जुटाना मुश्किल हो रही है।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने घटना पर शोक जताया है। रेल राज्यमंत्री घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि आतिशबाजी के कारण लोग ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके और हादसे का शिकार हो गए।
