• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Railway passenger, immediate ticket,
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 मार्च 2017 (15:06 IST)

रेलवे यात्रियों के लिए आई यह खुशखबर

Railway passenger
रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबर है। जानकारी के अनुसार अब उन्हें तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर 50 फीसदी रकम वापस मिल सकेगी। रेलवे 1 जुलाई 2017 से कई नियमों में फेरबदल करने जा रहा है।
फिलहाल यात्री अगर अपना तत्काल टिकट कैंसिल करता है तो इसे कोई रिफंड नहीं मिलता है। रेलवे इसके अलावा यात्री आरक्षण प्रणाली में भी कुछ बदलाव करने जा रहा है। साथ ही रेलवे एक और व्यवस्था करने जा रहा है जिसके चलते ट्रेन में आरएसी टिकट को भी कंफर्म माना जाएगा। इसका मुख्य कारण आरक्षित कोच में आरएसी को लेकर यात्रियों के बीच होने वाले विवाद को रोकना है।
ये भी पढ़ें
हिरासत में 308 लोगों की मौत, कोई भी पुलिसकर्मी दोषी नहीं : रिजिजू