सम्बंधित जानकारी
- सेना का अपमान करने वाले राहुल गांधी नेता कहलाने लायक नहीं : शिवराज सिंह चौहान
- राहुल का सरकार से सवाल, क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है?
- LAC विवाद पर राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तंज, बोले- नरेंद्र मोदी असल में सरेंडर मोदी
- अमित शाह ने राहुल गांधी से कहा, तुच्छ राजनीति से ऊपर उठें, राष्ट्रीय हित में एकसाथ खड़े हों
- राहुल गांधी का बड़ा आरोप, प्रधानमंत्री ने चीन को सौंप दिया भारतीय क्षेत्र
Rahul Gandhi | राहुल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतें 'अनलॉक' कर दीं
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना महामारी एवं पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को 'अनलॉक' कर दिया है।
उन्होंने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जुड़ा एक ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया कि मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतें 'अनलॉक' कर दी हैं।
सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य के संबंध में अधिसूचना के अनुसार 17 दिन तक लगातार वृद्धि के बाद बुधवार को पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, वहीं डीजल कीमतों में देशभर में 48 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। दिल्ली में अब डीजल का दाम 79.88 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपए प्रति लीटर है। (भाषा)
