• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi took a jibe at the BJP
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (15:47 IST)

राहुल गांधी ने किया तंज, महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा

राहुल गांधी ने किया तंज, महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा - Rahul Gandhi took a jibe at the BJP
Rahul Gandhi took a jibe at the BJP: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मणिपुर में 2 महिलाओं के साथ हुई वीभत्स घटना और कुछ अन्य घटनाओं का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता के लोभ में महिला सम्मान और देश के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
 
राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मणिपुर की घटना और महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुछ अन्य मामलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं करता, वो कभी आगे नहीं बढ़ सकता। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता के लोभ में भाजपा महिला सम्मान और देश के आत्मसम्मान, दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
कोल्हापुर में उफनती नदी के बीच पेड़ में अटका, 12 घंटे बाद मिली राहत