dharma sangrah
✕

मोदी जी! आप हमें चाहे जो बोलें, हम मणिपुर की महिलाओं और बच्चों के आंसू पोंछने में मदद करेंगे

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (15:16 IST)
Rahul Gandhi targeted Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा I.N.D.I.A गठबंधन पर टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी। हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिलाओं और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे। 
 
क्या कहा था मोदी ने : प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया। ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।
 
दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वह संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बोलें, लेकिन वे अपनी पार्टी की बैठक में ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में बात कर रहे हैं। वे विपक्षी दलों द्वारा अपना नाम I.N.D.I.A रखे जाने से क्यों डर रहे हैं?
 
पीएम दिशाहीन हुए : खरगे ने कहा कि वे पटना और बेंगलुरु में हमारी सफल बैठकों से घबराए हुए हैं। PM दिशाहीन हो गए हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें और कैसे करें। मणिपुर का मुद्दा राजस्थान, छत्तीसगढ़ या पश्चिम बंगाल जैसा नहीं है, यह इससे कहीं अधिक गंभीर है। यह पूरे पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चिंता का विषय है। मणिपुर के बाद अब मेघालय, मिजोरम में भी स्थिति बिगड़ रही है। 
 
क्या कहा मेघवाल ने? : केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष की एक ही मांग है कि प्रधानमंत्री खुद आकर चर्चा की शुरूआत करें। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि जब मणिपुर के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक बुलाई थी, उस समय पीएम का मुद्दा था ही नहीं। उसके बाद सदन के नेताओं की सर्वदलीय बैठक हुई थी। उसमें भी विपक्ष ने तत्काल चर्चा की मांग की थी। विपक्ष की इस मांग को स्वीकार कर लिया गया था। 
 
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल मान चुके हैं कि मान चुके हैं कि उन्हें सत्ता में नहीं आना है। पीएम ने एक टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस को अंग्रेजों ने बनाया था। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाई थी। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

अगला लेख