• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi suddenly reached in market crowd gathered break on bharat jodo yatra in delhi
Written By
Last Modified: मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (20:24 IST)

'भारत जोड़ो यात्रा' पर ब्रेक, बाजार में लोगों के बीच अचानक पहुंचे राहुल गांधी, उमड़ी भीड़

'भारत जोड़ो यात्रा' पर ब्रेक, बाजार में लोगों के बीच अचानक पहुंचे राहुल गांधी, उमड़ी भीड़ - rahul gandhi suddenly reached in market crowd gathered break on bharat jodo yatra in delhi
नई दिल्ली।  bharat jodo yatra news : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करीब एक सप्ताह के विश्राम के बाद आगामी 3  जनवरी को उत्तरप्रदेश पहुंचेगी। ब्रेक के बीच राहुल गांधी आज अचानक दिल्ली के वसंत विहार मार्केट पहुंच गए। राहुल गांधी को बाजार में अपने बीच पाकर लोग चौंक गए। जैसे-जैसे लोगों को पता लगा तो राहुल गांधी के आस-पास भीड़ उमड़ पड़ी और लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।
पार्टी सूत्रों के अनुसार यह यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी जहां से उसे फिर जम्मू एवं कश्मीर जाना है। राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा 3 जनवरी को सुबह कश्मीरी गेट के निकट से होते हुए गाजियाबाद के लोनी पहुंचेगी और इस तरह से वह देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ तीन से पांच जनवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी जिस दौरान राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्री’ गाजियाबाद, बागपत, शामली एवं कैराना में पदयात्रा करेंगे। इसके बाद वे हरियाणा के पानीपत में दाखिल होंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए यह यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में दाखिल होगी।

कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक 9 राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है। Edited by Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी के भाई समेत परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट कार हादसे में घायल