dharma sangrah
✕

राहुल गांधी का वीडियो गलत संदर्भ में दिखाया था, याचिका पर सुनवाई के लिए न्यायालय सहमत

Updated: गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (14:55 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 1 जुलाई को प्रसारित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को 'गलत संदर्भ' में दिखाने के लिए जारी समन के खिलाफ दाखिल की गई टीवी चैनल के संपादक की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई है। वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ से मामले को सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया।
 
उन्होंने कहा कि चैनल के न्यूज एंकर (रोहित रंजन) को इस मामले में दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा मिली हुई है।
पीठ ने शुक्रवार को मामले पर सुनवाई के लिए सहमति जताई। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने 8 जुलाई को रंजन को राहत देते हुए विभिन्न राज्यों को उनके खिलाफ दाखिल अलग-अलग प्राथमिकी में दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया था। पीठ ने अंतरिम राहत प्रदान करते हुए केंद्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तरप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर संबंधित कार्यक्रम को लेकर दर्ज शिकायतों या प्राथमिकियों को रद्द करने की रंजन की अपील पर जवाब मांगा था।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख