Hanuman Chalisa
✕

राहुल गांधी का ऐलान, सत्ता में आए तो हम बनाएंगे MSP पर कानून

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (18:51 IST)
Rahul Gandhi's statement regarding MSP law : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र की सत्ता में आने पर उनकी पार्टी किसानों को कानूनी तौर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रदान करेगी। राहुल 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के राजस्थान से मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के बाद मुरैना में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
ALSO READ: राहुल गांधी ने किया तंज, UP में डबल इंजन सरकार जंगलराज की गारंटी
राहुल ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने दस से पंद्रह उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए के ऋण माफ कर दिए, लेकिन किसानों को एमएसपी (कानूनी रूप से) देने से इनकार कर दिया। पंजाब और हरियाणा में किसान संगठन वर्तमान में फसलों के लिए कानूनी रूप से गारंटीकृत एमएसपी के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
 
न्याय सुनिश्चित करेगी जातिगत जनगणना : राहुल ने दावा किया कि अन्य पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासियों सहित देश के 73 प्रतिशत लोगों का सरकार और विभिन्न अन्य क्षेत्रों में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है और जातिगत जनगणना उनके लिए न्याय सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि जातिगत जनगणना विभिन्न क्षेत्रों में इन समुदायों की समान भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
ALSO READ: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा
इससे पहले कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुरैना जिले की सीमा पर राहुल और उनके साथ मौजूद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया। पांच दिन के अंतराल के बाद यात्रा राजस्थान के धौलपुर से फिर शुरू हुई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख