Hanuman Chalisa
✕

बीजेपी में हत्यारा अध्यक्ष बन सकता बयान पर राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, लोअर कोर्ट में चलेगा केस

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (14:11 IST)
Rahul Gandhi remark over amit shah : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 2018 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में फैसला सुनाते हुए झारखंड HC ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है।

बता दें कि एमपी एमएलए कोर्ट के समन के खिलाफ HC में  याचिका दाखिल की गई थी, जिसे आज हाईकोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया। अब इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ निचली कोर्ट में ट्रायल चलता रहेगा। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

क्‍या है मामला : रांची सिविल कोर्ट से समन जारी होने के बाद राहुल गांधी की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में क्वैशिंग याचिका दाखिल की गई थी। मामला तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष व वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने से जुड़ा था। इस केस में प्रार्थी नवीन झा की ओर से रांची सिविल कोर्ट में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से समन जारी हुआ था, जिसको लेकर राहुल गांधी की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में क्वेशिंग याचिका दाखिल की गई थी।

इस बयान पर फंसे राहुल गांधी : वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े इस मामले में राहुल गांधी की ओर से यह बयान दिया गया था कि कोई हत्यारा कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता। यह सिर्फ बीजेपी में ही हो सकता है। इसी बयान को लेकर रांची सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई थी। दूसरा और तीसरा मामला राहुल गांधी के इसी बयान से था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के दिल्ली अधिवेशन में यह बयान दिया था कि— कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता, बीजेपी में ही कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
राहुल गांधी के इस बयान को लेकर देशभर में कई जगहों पर मामले दर्ज हुए थे। झारखंड में भी चाईबासा और रांची में शिकायत को लेकर दो मामले दर्ज किए गए थे।

बता दें कि राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड में कुल तीन न्यायिक मामले चल रहे हैं, जिसमें एक मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान का है जब राहुल गांधी ने यह बयान दिया था कि ‘सारे मोदी चोर हैं’

इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता प्रदीप मोदी ने कोर्ट में मामला दर्ज किया था। मोदी के खिलाफ टिप्पणी मामले में भी राहुल गांधी की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में क्वैशिंग याचिका दाखिल की थी। लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका को खारिज कर दिया और अब इस मामले में भी निचली कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख