सम्बंधित जानकारी
- भाजपा से लेकर परिवार तक चुनौतियां, क्या सियासत में अपने कदम जमा पाएंगी कल्पना सोरेन?
- अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल, 2 दिन पहले छोड़ा था जज पद
- मोदी के मंत्री किरेन रीजीजू ने बताया, क्यों भड़की मणिपुर में हिंसा, कैसे बहाल होगी शांति?
- सीएम केजरीवाल की मुश्किल बढ़ी, ED की शिकायत पर कोर्ट ने 16 मार्च को बुलाया
- देवेंद्र फडणवीस बोले गुजरात पाकिस्तान नहीं है, आखिर ऐसा क्यों दिया बयान...
राहुल गांधी ने किया 30 लाख नौकरी का वादा, बनाएंगे पेपर लीक पर कानून
Rahul Gandhi on paper leak : पूर्व कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 30 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर वे पेपर लीक पर कानून लाएंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी क्या करने जा रही है? सबसे पहला कदम, हमने गिनती की है- हिंदुस्तान में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। मोदी जी इनको भरवाते नहीं है। भाजपा इन्हें भरवाती नहीं है। सरकार में आने के बाद एक दम पहला काम होगा कि ये 30 लाख सरकारी नौकरियां हम दे देंगे।युवा न्याय
— Congress (@INCIndia) March 7, 2024
1. भर्ती भरोसा: 30 लाख सरकारी नौकरियां भरी जाएंगी
2. पहली नौकरी पक्की: एक साल के लिए 1 लाख रुपए पर 25 साल से कम डिप्लोमा धारक या कॉलेज ग्रेजुएट का प्लेसमेंट
3. पेपर लीक से मुक्ति: करोड़ों युवाओं का भविष्य ख़राब होने से रोकेगी कांग्रेस, पेपर लीक से मुक्ति के लिए… pic.twitter.com/aGfHU1Th9L
कांग्रेस नेता ने कहा कि कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।
राहुल ने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी देने का वादा किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
