1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi Mission Gujarat

राहुल के मिशन गुजरात का आखिरी दिन, किसानों को साधेंगे

Rahul Gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गुजरात यात्रा का बुधवार को अंतिम दिन है। आज राहुल राजकोट में रहेंगे। इस दौरान वे मंदिर जाएंगे और फिर किसानों की एक सभा और अन्य छोटी सभाओं को संबोधित करेंगे। 
 
अपने गुजरात दौरे के दौरान राहुल गांधी ने एक ओर जहां मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है, वहीं उन्होंने मंदिर जाकर अपनी एक अलग छवि गढ़ने का प्रयास किया है। दूसरी ओर वे आगामी चुनाव के मद्देनजर किसानों और पटेल समुदाय को साधने में लगे हैं।  
 
राजकोट में राहुल गांधी पहले श्री चामुंडा माताजी मंदिर में दर्शन करेंगे फिर किसानों की एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे छोबारी गांव में गांव वालों के साथ चौपाल सभा करेंगे। पुन: राजकोट में एक कॉर्नर मीटिंग करेंगे और फिर श्री खोडालधाम मंदिर में माथा टेंकेगे। इसके बाद वे एक सार्वजनीक सभा में शिरकत करेंगे।
अगला लेख
ओडिशा में रेल हादसा: 16 डिब्‍बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं