dharma sangrah
✕

राहुल गांधी पर उलटा पड़ा 'डंडा', लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा

Updated: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (12:36 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डंडे मारे जाने वाले बयान को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के बीच तीखा टकराव हो गया, जिसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
 
प्रश्नकाल में जब गांधी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से सवाल पूछे जाने पर जवाब देने से पहले डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि श्री गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, वह उसकी निंदा करते हैं।
 
उनके इतना कहते हुए विपक्षी इसके तुरंत बाद कांग्रेसी, तृणमूल, द्रमुक और अन्य सांसद अपनी सीटों पर खड़े हो गए और हर्षवर्धन के इस बयान की आलोचना करने लगे। इसी बीच एक सांसद आक्रामक ढंग से डॉ. हर्षवर्धन के बहुत नजदीक आ गए और मौके की नजाकत देखते हुए भाजपा के सांसद भी आगे आ गए।
 
इस अभूतपूर्व टकराव की स्थिति को देखकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दिन में एक बजे तक स्थगित करने की घोषणा की। इसके बाद विपक्षी सदस्य शर्म करो, शर्म करो... के नारे लगाने लगे और भाजपा सदस्य राहुल गांधी माफी मांगों जैसे नारे लगा रहे थे।
 
केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री ने आसन के समीप पहुंचकर सबको अलग करने की कोशिश की और उनके साथ केन्द्रीय मंत्री संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी थे। गौरतलब है कि गांधी ने प्रधानमंत्री के बारे में एक रैली में कहा था कि देश के युवा उन्हें छह माह में डंडे मारेंगे। इस बयान की गुरुवार को भी भाजपा सदस्यों ने निंदा की थी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख