Daily Horoscope
✕

राहुल गांधी को आया RSS पर गुस्सा, कहा- अब नहीं कहूंगा संघ परिवार...

Updated: गुरुवार, 25 मार्च 2021 (13:16 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS पर गुस्सा आ गया है। उन्होंने कहा कि अब कभी भी इस हिन्दूवादी संगठन को संघ परिवार नहीं कहेंगे। 
 
राहुल ने अपनी बात के पक्ष में तर्क देते हुए ट्वीट किया कि मेरा मानना है कि RSS व संबंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं- परिवार में महिलाएं होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है। अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूंगा। 
 
 
आशीष ठाकुर ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए लिखा- भारत के मान, भारत की शान मां भारती के पुत्र सच्चे निर्भीक और ईमानदार व्यक्तित्व राहुल जी। वहीं किसान पुत्र नामक ट्‍विटर हैंडल से राहुल पर कटाक्ष करते हुए लिखा गया- राहुल जी, अधूरा मान घातक है। आप पुरुष हॉकी मैच में महिला को देखना चाहते हैं, आपको महिला हॉकी मैच में जाना चाहिए। ठीक इसीलिए #RSS में भी आपको महिलाओं को देखने के लिए आपको #RSS के महिला विंग #राष्ट्र_सेविका_समिति में जाना चाहिए।

वहीं, जमशेद आलम अंसारी ने लिखा- कोई नया नाम दीजिए RSS (संघ) को, वही लिया जाएगा और ट्रेन्ड किया जाएगा। एक अन्य ट्‍विटर हैंडल ‍से लिखा गया- बुजुर्गों के लिए सम्मान सीताराम केसरी जी वाले केस में दिख गया था, करुणा मेनका गांधी जी को छोटे बच्चे के साथ रात में ही घर से बाहर निकाल कर दिखा दी गई थी और स्नेह का प्रदर्शन तो शशि थरूर जी जब तब रेशमी जुल्फें झटक के करते ही रहते हैं।
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख