रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi bharat jodo yatra enters in delhi
Written By
Last Updated : शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (12:37 IST)

9 राज्यों से होते हुए दिल्ली पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, 103 दिनों में तय की 2,800 KM से ज्यादा दूरी

9 राज्यों से होते हुए दिल्ली पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, 103 दिनों में तय की 2,800 KM से ज्यादा दूरी - rahul gandhi bharat jodo yatra enters in delhi
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से होते हुए राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर गई। 108 दिन में राहुल इस यात्रा के माध्यम से 9 राज्यों में करोड़ों लोगों से जुड़ चुके हैं।
 
आज सुबह यात्रा एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई और बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में आई। यहां ध्वज हस्तांतरण कार्यक्रम हुआ। यात्रा आज शाम करीब 4:30 बजे लाल किले पर पहुंचेगी।
 
कांग्रेस ने आज सुबह अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि करोड़ों उम्मीद लिए कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा सैकड़ों मील का सफ़र पूरा कर देश की राजधानी दिल्ली आ रही है...तानाशाहों से सवाल पूछने, जनता के आंसुओं का हिसाब मांगने। आज भारत जोड़ो यात्रा एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी। आइए, इस सफ़र में कदम से कदम मिलाइए।

अभिनेता कमल हासन भी दिल्ली में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। हसन के साथ ही कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्य और कांग्रेस के शीर्ष नेता भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगे।

कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा अब तक 9 राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से गुजर चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा ने अब तक 2,800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है।
 
यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग 8 दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी।
 
यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टेलीविजन हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई अन्य वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले, द्रमुक नेता कनिमोई और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई अन्य हस्तियां भी समय-समय पर इस पदयात्रा में शामिल हुई हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta