शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi attacks Modi government on twitter
Written By
Last Modified: रविवार, 24 जनवरी 2021 (11:46 IST)

राहुल बोले- जनता मंहगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त

राहुल बोले- जनता मंहगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त - Rahul Gandhi attacks Modi government on twitter
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है।
 
एक सप्ताह में चौथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है।
 
गांधी ने ट्वीट किया, ‘मोदी जी जीडीपी- गैस, डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा वृद्धि लाए हैं।‘ उन्होंने कहा, ‘लोग मंहगाई से परेशान है और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है।‘
 
गौरतलब है कि कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
 
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, चीन ने तटरक्षक बलों को दी हथियार उपयोग करने की अनुमति