biodatamaker

राहुल बोले, 'सीएम मोदी' ने कहा था दलितों को सफाई करने में आनंद मिलता है

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (19:32 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुरुवार को बड़ा हमला करते हु्ए उन्होंने दलित विरोधी करार दिया।
 
जंतर-मंतर पर एसएसटी बिल के खिलाफ चल रहे दलितों के प्रदर्शन में राहुल ने कहा कि अगर मोदी के दिल में दलितों के लिए जगह होती तो दलितों के लिए योजनाएं अलग होती। राहुल ने कहा कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने एक किताब में लिखा था कि दलितों को सफाई करने में आनंद मिलता है।

अमित शाह ने ट्वीट किया, 'राहुलजी, जब आपको आंखें मिचकाने और संसद के कामकाज में बाधा डालने से फुर्सत मिल जाए तो कुछ वक्त तथ्यों को खोजने में लगाइए। एनडीए सरकार ने एससी/एसटी एक्ट में मजबूत संशोधनों को कैबिनेट और संसद के जरिए सुनिश्चित कराया है। फिर आप किस बात पर प्रदर्शन कर रहे हैं? अच्छा होता कि कांग्रेस अध्यक्ष इस बारे में बताते कि उनकी पार्टी ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी के साथ कैसा बर्ताव किया? कांग्रेस का तरीका दलितों को नीचा दिखाने का रहा है। कांग्रेस ने वर्षों तक दलितों की आकांक्षाओं का अपमान किया है।'

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद कमजोर हुए अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण कानून को फिर से मूल स्वरूप में लाने संबंधी संशोधन विधेयक पर गुरुवार को ही संसद की मुहर लगी है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख