biodatamaker
✕

राहुल ने कहा- कश्मीरी महिलाओं पर खट्टर का बयान आरएसएस के प्रशिक्षण का प्रमाण

Updated: शनिवार, 10 अगस्त 2019 (19:28 IST)
नई दिल्ली। कश्मीरी महिलाओं के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के एक बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि यह इस बात का प्रमाण है कि आरएसएस का प्रशिक्षण एक व्यक्ति की सोच को कैसा बना देता है?
 
गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कश्मीरी महिलाओं के बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर की टिप्पणी निंदनीय है। यह दिखाता है कि आरएसएस का वर्षों का प्रशक्षिण एक कमजोर, असुरक्षित और दयनीय व्यक्ति की सोच को कैसा बना देता है?
 
उन्होंने कहा कि महिला कोई संपत्ति नहीं हैं कि पुरुषों का उन पर स्वामित्व होगा। दरअसल, खट्टर ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे। उनका इशारा संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने की ओर था।
 
खट्टर ने शुक्रवार को फतेहाबाद में एक कार्यक्रम में कहा कि अगर लड़कियों की तादाद लड़कों से कम हो तो दिक्कतें हो सकती हैं। हमारे (ओपी) धनखड़जी ने कहा था कि उन्हें (दुल्हनों को) बिहार से लाना होगा। लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि कश्मीर खुला है, लिहाजा उन्हें (दुल्हनों को) वहां से लाया जाएगा। लेकिन मजाक से हटकर सवाल यह है कि अगर अनुपात (लिंग अनुपात) सही रहे तो समाज में संतुलन ठीक रहेगा।
 
गौरतलब है कि धनखड़ ने 2014 में कहा था कि अगर हरियाणा के लड़कों को राज्य में सही जोड़ीदार नहीं मिला तो वे बिहार से उनके लिए दुल्हन लेकर आएंगे। हरियाणा अपने घटते लिंग अनुपात के लिए बदनाम रहा है। (भाषा)

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

नरेंद्र मोदी डरपोक हैं... चीन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सरकार पर कई सवाल

मध्यप्रदेश में नई नीली क्रांति के लिए तैयार, मत्स्य सम्मेलन में बोले CM मोहन, MSME और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ेगा फिशरीज सेक्टर

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

अगला लेख