suvichar
✕

निराश राहुल गांधी ने कहा, अब मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहना चाहता

Updated: शनिवार, 25 मई 2019 (16:28 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कहा कि वे अब अध्यक्ष पद पर बने नहीं रहना चाहते।
 
राजधानी दिल्ली में शनिवार को आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की 3 घंटे चली बैठक में राहुल ने अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की पेशकश की। उन्होंने कहा कि वे अब अध्यक्ष के तौर पर काम नहीं करना चाहते। हालांकि उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। 

दूसरी ओर यह भी खबर है कि बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया है कि राहुल गांधी ही अध्यक्ष बने रहेंगे। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का मानना है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बने रहना चाहिए, उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि राहुल को मना लिया जाएगा क्योंकि कार्य समिति ने उनके इस्तीफे की पेशकश को स्वीकार नहीं किया है। 
 
बैठक से बाहर निकलने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने कहा, हमें बोलने से मना किया गया है। इसलिए वे इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलेंगी। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने तो इस्तीफे की पेशकश का खंडन भी किया था, लेकिन बाद में इसकी पुष्टि हो ही गई। 
 
इससे पहले बैठक में राहुल के दफ्तर में काम करने वालों पर भी सवाल उठा। कहा गया कि ऑफिस के लोग राजनीतिक फैसले लेते हैं। यह भी आरोप लगा कि स्टाफ के लोग लेफ्ट की तरह काम करते हैं। कार्य समिति की बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद आदि दिग्गज शामिल थे।

गांधी परिवार से बाहर का व्यक्ति बने अध्यक्ष : हालांकि रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कार्यसमिति ने राहुल की पेशकश को एक स्वर में खारिज कर दिया है, लेकिन राहुल ने कहा कि वे अध्यक्ष बने रहना नहीं चाहते। जब उनसे कहा कि वे ही नाम सुझाएं तो उन्होंने कहा कि प्रियंका भी नहीं चलेंगी। गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाना चाहिए। हालांकि राहुल ने कहा कि वे लोकसभा में पार्टी का नेता बनने को तैयार हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख