dharma sangrah
✕

अब खंडन, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नहीं की इस्तीफे की पेशकश

Updated: शनिवार, 25 मई 2019 (13:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इस्तीफे की पेशकश की खबर के बाद अब कहा जा रहा है कि राहुल ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की। 
 
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। अब वे कार्यसमिति की बैठक के अंत में अपने विचार रखेंगे। सुरजेवाला के मुताबिक राहुल के इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
इससे पहले खबर थी कि लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इस्तीफे की पेशकश कर दी है। हालांकि कार्यसमिति ने राहुल से इस्तीफा ना देने की अपील की।
 
CWC की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केवल राहुल गांधी ने ही मोदी को चुनौती दी। बैठक में सभी ने एक स्वर में राहुल से इस्तीफा नहीं देने की अपील की। हालांकि बैठक में राहुल के दफ्तर में काम करने वालों पर सवाल उठा। कहा गया कि ऑफिस के लोग राजनीतिक फैसले लेते हैं। यह भी आरोप लगा कि स्टाफ के लोग लेफ्ट की तरह काम करते हैं।
 
कार्यसमिति की बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहनसिंह, चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद समेत अन्य दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल हैं।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख