suvichar

राफेल विमानों के रखरखाव के लिए निजी समूह के उपक्रम को मिलेंगे 1,00,000 करोड़ रुपए : राहुल गांधी

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (19:11 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर निशाना साधा और दावा किया कि 36 विमानों के रखरखाव के लिए अगले 50 वर्षों में देश के करदाताओं को एक निजी भारतीय समूह के संयुक्त उपक्रम को 1 लाख करोड़ रुपए देने होंगे।
 
 
गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए ट्वीट किया- 'अगले 50 वर्षों में भारतीय करदाताओं को 'श्रीमान् 56' के मित्र के संयुक्त उपक्रम को 36 राफेल विमानों के रखरखाव के लिए 1,00,000 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा।'
 
उन्होंने निजी कंपनी से संबंधित कुछ दस्तावेज शेयर करते हुए कहा कि रक्षामंत्री (निर्मला सीतारमण) हमेशा की तरह संवाददाता सम्मेलन को संबांधित करेंगी और इससे इंकार करेंगी, परंतु मैं जो दस्तावेज प्रस्तुत कर रहा हूं उसमें यह तथ्य मौजूद है। उधर कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि इसमें बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है और जिस कंपनी को काली सूची में डालना चाहिए, उसे इतना बड़ा कांट्रेक्ट दिया गया है।
 
कांग्रेस और राहुल गांधी राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। कांग्रेस ने इसी मामले में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रखा है। पार्टी का आरोप है कि राफेल विमानों की कीमत बताने के संदर्भ में मोदी और सीतारमण ने सदन को गुमराह किया है। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख