Daily Horoscope
✕

राहुल गांधी ने संसद में किसे मारी थी आंख?

Updated: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (10:26 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी से गले मिलकर अपनी सीट पर लौटे तो उन्होंने ऐसी आंख मारी की वह मिनटों में वायरल हो गई। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उनके व्यवहार पर उन्हें नसीहत दी।
 
 
अब सवाल यह उठता है कि उन्होंने आंख क्यूं और किसे मारी। सोशल मीडिया में चर्चा है कि नरेंद्र मोदी से गले मिलने के बाद जब वे अपनी सीट पर बैठे तो कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें थम्सअप किया और बधाई दी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के थम्सअप करने पर राहुल गांधी उन्हें आंख मारते हुए मुस्कुरा दिए। 
 
 
अब सवाल यह उठता है कि उनका मोदी से गले मिलना एक नाटक था या कि सच में ही उनके दिल में मोदी के प्रति नफरत नहीं थी और वे सद्भावना वश गले मिले? सोशल मीडिया में इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ ने इसे दो दोस्तों के बीच की स्वाभाविक शरारत कहा। हो सकता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने थम्सअप इसलिए दिखाया क्योंकि वे अपने भूकंप वाले मकसद में कामयाब हो गए थे?
 
 
हालांकि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के यह कहकर उन्हें नसीहत दी कि सदन की अपनी गरिमा होती है। अपने तौर तरीके होते हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद की अपनी गरिमा होती है, और सदन में इस तरह उनसे गले मिलना ठीक नहीं। उन्होंने आंख मारने पर भी ऐतराज जताया।
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख