Hanuman Chalisa

शिवसेना ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- 'अब ग्रैजुएट हो चुके हैं राहुल'

Updated: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (11:33 IST)
मुंबई। शिवसेना ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के भाषण के बाद उनकी प्रशंसा करते हुए आज कहा कि वह अब ‘राजनीति के असली स्कूल से ग्रैजुएट’ हो चुके हैं। 
 
महाराष्ट्र सरकार में भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहने का फैसला किया था। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘कांग्रेस प्रमुख अब राजनीति के असली स्कूल से ग्रैजुएट हो चुके हैं।’ 
 
राउत ने कहा कि अपना भाषण खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री को राहुल गांधी द्वारा गले लगाना असल में नरेंद्र मोदी के लिए हैरत भरा था। राउत ने कहा, ‘यह गले लगाना नहीं था बल्कि मोदी के लिए आश्चर्य था।’ उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए आज जैसे और ‘झटके’ होंगे।
 
पार्टी ने ऐसे समय में गांधी की तारीफ की है जब वह अपने सांसदों को व्हिप जारी करने को लेकर बार-बार बयान बदल रही है। शिवसेना ने सांसदों को व्हिप जारी कर विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में मौजूद रहने और सरकार के लिए वोट करने के लिए कहा है।
 
राजग के सहयोगी दल ने आज कहा कि व्हिप जारी करने में ‘गलती’ की गई। शिवसेना के एक सूत्र ने कहा, ‘इसमें गलती थी। मुख्य सचेतक तब तक ऐसा कोई व्हिप जारी नहीं कर सकता जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर कोई फैसला ना लिया गया हो।’ (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख