shradh paksha
✕

शोषितों और दबे-कुचले लोगों के साथ है कांग्रेस, धर्म और जाति मायने नहीं रखती: राहुल गांधी

Updated: मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (14:42 IST)
नई दिल्ली। 'मुस्लिम पार्टी' होने संबंधी अपने कथित बयान को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी शोषितों, दबे-कुचले लोगों और कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ है और उसके लिए व्यक्ति का धर्म, जाति या आस्था मायने नहीं रखती। 
 
गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस संपूर्ण मानवता से प्रेम करती करती है। उन्होंने कांग्रेस का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा, 'मैं कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति के साथ हूं। शोषितों, हाशिये के लोगों और दबे-कुचले लोगों के साथ हूं। मेरे लिए उनका धर्म, जाति या आस्था मायने नहीं रखता। जो लोग तकलीफ में हैं, उनके साथ हूं और उनको अपनाती हूं। मैं घृणा और भय को खत्म करती हूं। मैं कांग्रेस हूं।' 
 
गौरतलब है कि हाल ही में एक उर्दू दैनिक ने दावा किया था कि गांधी ने मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक में कहा था कि ‘कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है।’ 
 
कांग्रेस ने इस खबर को कोरी अफवाह करार दिया है और दावा किया है कि असल मुद्दों और नरेंद्र मोदी सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं। (भाषा)
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख