ramcharitmanas
✕

मोदी के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगा : राहुल

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (11:04 IST)
कलोल/ डाकोर (गुजरात)। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला लेकिन साथ ही कहा कि वे उनके लिए एक भी गलत शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे, क्योंकि वे प्रधानमंत्री पद का सम्मान करते हैं।
 
14 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने प्रचार के दूसरे दिन राहुल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के इतिहास और महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे पार्टी नेताओं की विरासत से सीखा है कि दुश्मन को प्यार से हराना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि मोदीजी मेरे लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, बेतुकी चीजें बोलते हैं और रविवार के भाषण में भी उन्होंने ऐसा ही किया। मैं भाजपा और कांग्रेस दोनों के लोगों को कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद का सम्मान करता है। कांग्रेस नेता ने कलोल में एक चुनाव रैली में कहा कि प्रधानमंत्री मेरे लिए कितने भी गलत शब्दों का इस्तेमाल करें, राहुल गांधी प्रधानमंत्री के लिए एक भी गलत शब्द नहीं कहेगा।
 
आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस की कमान संभालने जा रहे राहुल ने कहा कि 'और गुजरात में मोदीजी, हम आपको प्यार से हराएंगे।' दिनभर के प्रचार के दौरान राहुल ने डाकोर के रणछोड़रायजी मंदिर और शामलाजी के शामलाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 
उन्होंने अपनी पार्टी के गुजरात में भाजपा को सत्ता से हटाने का भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार मोदीजी, (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाहजी या (मुख्यमंत्री विजय) रूपाणीजी के जैसे मन की बात करने की बजाए लोगों की बात सुनेगी।
 
राहुल ने दावा किया कि मोदी चुनावी मुद्दा लगातार बदल रहे हैं और अब प्रधानमंत्री के पास बोलने को कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि आप कांग्रेस को खत्म करने का दावा करते हैं। अगर ऐसा हैं तो फिर क्यों अपने आधे भाषण में कांग्रेस की बात करते हैं? और आधे में खुद की? (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख