Hanuman Chalisa

राहुल गांधी ने साधा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश की सरकारों पर निशाना

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (12:09 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में कथित रूप से पुलिस ज्यादती से किसानों की मौत के मामलों का जिक्र करते हुए बुधवार को दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।
 
राहुल ने ट्वीट किया कि यवतमाल में किसानों की मौत से दुखी हूं, महाराष्ट्र में किसानों को जहर दिया जा रहा है और मध्यप्रदेश में कपड़े उतारकर पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कौन सा विकास का मॉडल है? हमें अनाज देने वाले मिट्टी के सपूत को मारना? 
 
मध्यप्रदेश में किसानों के साथ कथित मारपीट के मामले में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में किसानों का शोषण रोज की बात हो गई है। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में किसानों की कथित पिटाई से पूरा भारत शर्मिंदा है।
 
सुरजेवाला ने कहा कि घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए और शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अकेले पुलिस यह नहीं कर रही। राजनीतिक संरक्षण में यह सब किया जा रहा है इसलिए पूरी तरह मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। महाराष्ट्र में कीटनाशकों से किसानों की मौत के कथित मामलों के संबंध में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को जांच का आदेश दे दिया है। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

भोपाल में RGPV से बीटेक के पेपर चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

अगला लेख