suvichar

योग दिवस पर ट्वीट कर राहुल फंसे, परेश रावल ने किया बहुत ही तीखा कमेंट

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (20:37 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ट्‍वीट कर बुरी तरह फंस गए। इस ट्‍वीट के बाद उन्हें लोगों ने ट्रोल किया साथ ही उन्हें परेश रावल का बहुत ही तीखा कमेंट भी झेलना पड़ा।
 
दरअसल, राहुल गांधी ने योग दिवस पर आर्मी डॉग यूनिट के कु्त्तों का फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'न्यू इंडिया'। लोगों ने उसे नकारात्मक मानकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस फोटो में आर्मी के कुत्ते अपने ट्रेनर के साथ योग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
सबसे तीखा कमेंट फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता परेश रावल ने किया। उन्होंने कहा कि राहुल जी, न्यू इंडिया में तो कुत्ते भी आपसे होशियार हैं। 
पिंकू शुक्ला नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि सोचिए राहुल सनातन धर्म की योगेश्वर विद्या सेना और उनके सहयोगी कुत्ते का मजाक उड़ाते हैं तो देश के आम जनता के प्रति इनका मन कितना विषाक्त होगा। फिर भी 12 करोड़ लोगों ने इन्हें वोट दिए हैं इनकी पार्टी को। 
 
एक अन्य ट्‍वीट में कहा गया कि आपके अनुसार नया भारत कैसा होना चाहिए! संसद भवन जहां पर भारत का भविष्य लिखा जाता है वहां पर बैठकर आप मोबाइल पर पोगो खेलते हैं, तो भारत का भविष्य कैसा होगा। आप खुद ही आपने पर लागू करके देख लो।
गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी अपने भाषणों में न्यू इंडिया का जिक्र करते रहे हैं, वहीं राहुल परोक्ष रूप से उन पर निशाना साधते रहे हैं। अत: लोगों के राहुल के ट्‍वीट को भी उसी संदर्भ में भी लिया। 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किल, 1 दिन की पुलिस कस्टडी, निशु आजाद केस में गंभीर धाराएं लगाईं

बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल

पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का ग्लेशियर, आ सकती है भयंकर तबाही

नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से बना मलबे का बांध, तबाही और फ्लैश फ्लड की आशंका से अलर्ट पर निचले इलाके

अगला लेख