Hanuman Chalisa
✕

राफेल सौदे पर राहुल बोले, मीडिया प्रधानमंत्री से सवाल क्यों नहीं करता...

Updated: गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (15:59 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान खरीद समझौते को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला और मीडिया से कहा कि एक व्यवसायी को लाभ पहुंचाने के लिए पूरे सौदे में कथित बदलाव के लिए वह प्रधानमंत्री से सवाल क्यों नहीं करता?
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय को लेकर सवाल क्यों नहीं किया जाता। कांग्रेस आरोप लगा चुकी है कि केन्द्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से जय की कंपनी के कारोबार में कई गुना इजाफा हुआ है।
 
राहुल ने अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस की नई टीम से मुलाकात के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आप मुझसे जो भी सवाल पूछते हैं मैं खुशी से उनका जवाब देता हूं। आप प्रधानमंत्री मोदी से राफेल सौदे को लेकर, अमित शाह के पुत्र को लेकर सवाल क्यों नहीं पूछते। आप प्रधानमंत्री से सवाल क्यों नहीं पूछते जिन्होंने एक व्यवसायी की मदद के लिए पूरे राफेल सौदे को ही बदल दिया।
 
इस सप्ताह के शुरुआत में कांग्रेस ने सरकार पर राफेल सौदे में पूरी तरह से बदलाव कर राष्ट्रीय हितों के साथ समझौता करने, सांठगांठ वाले पूंजीवाद को बढ़ावा देने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।
 
भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि इसका मकसद ध्यान बंटाना है क्योंकि पार्टी के बड़े नेताओं को अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाले को लेकर पूछताछ किए जाने की आशंका है। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

अगला लेख