dharma sangrah

अरबों डॉलर के राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोप ‘सफेद झूठ’ : रिलायंस समूह

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (21:11 IST)
नई दिल्ली। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने अरबों डॉलर के राफेल सौदे पर अपने खिलाफ राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ की खातिर कंपनी के खिलाफ ‘अवांछित’ अभियान चलाने के लिए तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है।


रिलायंस ने एक बयान में कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कंपनी और इसके मुखिया अनिल अंबानी को लगातार राजनीतिक लड़ाई में घसीटा जा रहा है। उसने आरोप लगाया, ‘कांग्रेस ने आज एक बार फिर सफेद झूठ का सहारा लिया है और रिलायंस समूह तथा इसके अध्यक्ष अनिल अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर अपमानजनक और झूठ भरा अवांछित अभियान चलाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने रिलायंस डिफेंस को ‘रिश्वत की पहली किस्त’ के रूप में 284 करोड़ रुपए का भुगतान किया। उन्होंने दावा किया कि विमान सौदे में जांच की स्थिति में कार्रवाई के डर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रातों की नींद उड़ गई है।

गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वह सौदे की जांच करना चाहते थे। दसॉल्ट एविएशन ने 58 हजार करोड़ रुपए के राफेल सौदे के ऑफसेट दायित्वों को पूरा करने के लिए रिलायंस डिफेंस को भारत में अपने साझेदारों में से एक के रूप में चुना है।

कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार ने दसॉल्ट एविएशन पर सौदे के लिए रिलायंस को ऑफसेट साझेदार बनाने का दबाव डाला। रिलायंस और दसॉल्ट एविएशन दोनों ने आरोपों को खारिज किया है। (भाषा) 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, JPSC-JSSC उम्मीदवारों को बड़ी राहत

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SIT की क्लीन चिट के बाद चंपत राय का बड़ा धमाका, नृपेंद्र मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा, जारी किया 9 पन्नों का सनसनीखेज बयान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

कैमरे की कला के पुरोधा थे गणपत राव पवार, फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया भावपूर्ण स्मरण

अगला लेख