1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jagannath Temple

16 अगस्त को खुलेगा पुरी का जगन्नाथ मंदिर, सोशल डिस्टेंसिंग का रखना होगा ध्यान

JagannathTemple
पुरी। पुरी के विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के अब श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर को 16 अगस्त से धीरे-धीरे खोला जाएगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन के लिए कोविड गाइडलाइन व भौतिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करना होगा। सभी श्रद्धालुओं के लिए 23 अगस्त से मंदिर को पूरी तरह खोल दिया जाएगा। दर्शन सुबह 7 से शाम 7 बजे तक हो सकेंगे। 16 से 20 अगस्त तक नपा क्षेत्र निवासियों को प्रवेश की अनुमति होगी।

 
मंदिर में दर्शन के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने एसओपी जारी की है। मंदिर 30 अगस्त (जन्माष्टमी) और 10 सितंबर (श्री गणेश चतुर्थी) को बंद रहेगा। श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर और बाहर पूरे समय मास्क लगाना, प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज करना और भौतिक दूरी जैसे दिशा-निर्देशों को पालन करना होगा।
अगला लेख
Himachal Landslide: भूस्खलन स्थल से 3 और शव मिले, मृतक संख्या 13 हुई