biodatamaker
✕

आ गया Coronavirus को 'खत्म' करने वाला मास्क, जानिए इसकी खूबियां

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (22:11 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर से पूरी दुनिया परेशान है। इस लहर में दुनिया भर में कोरोना वायरस के कई वैरिएंट सामने आए हैं। हालांकि इस बीच अच्छी खबरें भी सामने आ रही हैं। पुणे की एक स्‍टार्टअप फर्म ने खास तरह का मास्‍क तैयार किया है।

यह थ्रीडी प्रिंटिंग और दवाओं के सम्मिश्रण से तैयार किया गया मास्क अपने संपर्क में आने वाले विषाणुओं को निष्क्रिय कर देता है थिंक्र टेक्नॉलोजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित इन मास्कों पर विषाणु रोधक एजेंट का लेप होता है। वैसे ये एजेंट विषाणुनाशक कहलाते हैं।

डीएसटी ने बताया कि परीक्षण करके दर्शाया गया कि यह लेप सार्स-कोव-2 को निष्क्रिय कर देता है। विभाग के अनुसार लेप में उपयोग लायी गयी सामग्री सोडियम ओलेफिन सल्फोनेट आधारित मिश्रण है, यह साबुन संबंधी एजेंट है। विभाग ने बताया कि जब वायरस लेप के संपर्क में आता है तो उसकी बाहरी झिल्ली नष्ट हो जाती है। लेप की सामग्री सामान्य तापमान पर स्थिर होती है और उसका सौंदर्य प्रसाधनों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

डीएसटी ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग के तहत विषाणुनाशक मास्क पहल प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड द्वारा वाणिज्यीकरण के लिए चुनी गयी शुरुआती परियोजनाओं में एक है। यह बोर्ड विभाग के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय है।

थिंक्र टेक्नॉलोजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक निदेशक शीतलकुमार जामबाद ने कहा कि हमने महसूस किया कि मास्क संक्रमण रोकने में सार्वभौमिक रूप से एक बड़ा औजार बन जाएगा। लेकिन उस समय उपलब्ध और आम लोगों की पहुंच में आने वाले ज्यादातर मास्क घर में बने और अपेक्षाकृत कम गुणवत्ता के थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में उच्च गुणवत्ता की मास्क बनाने की जरूरत ने हमें परियोजना को हाथ में लेने को प्रेरित किया ।यह संक्रमण को फैलने से रोकने की एक बेहतर पहल थी। (भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख