Hanuman Chalisa
✕

राजनाथ सिंह ने दिया शहीदों की देह को कंधा, देखकर बरस पड़ेंगी आंखें...

Updated: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (18:15 IST)
श्रीनगर। गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 41 जवान शहीद हो गए। हमले में शहीद हुए जवानों को गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सेना के उत्तरी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने जवानों की पार्थिव देह को कंधा भी दिया। 
 
शहीदों के पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे बडगाम स्थित सीआरपीएफ कैंप में रखे गए थे और यहीं पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बाद में इन जवानों के पार्थिव शरीर परिवारों को भेजा जाएगा। सीआरपीएफ ने कहा कि हमले के जिम्मेदार लोगों को न भूलेंगे और न ही माफ करेंगे। हम शहीदों को नमन करते हैं। इस मुश्किल समय घड़ी में हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं।
 
बाद में गृह मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर के अस्पताल भी गए जहां, आतंकी हमले में घायल सैनिकों का उपचार चल रहा है। सिंह ने हर जवान की तबीयत का हाल जाना। यहीं पर उन्हें एक घायल सैनिक ने पूरी वारदात का ब्यौरा दिया कि किस तरह आतंकी की कार सीआरपीएफ के काफिले में चल रही बस से टकराई।
 
इस दर्दनाक हादसे के बाद यह‍ निर्णय लिया गया है कि जब भी सेना का काफिला जाएगा, वहां आम लोगों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख