Daily Horoscope
✕

देशभर के हवाई अड्‍डों के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2019 (17:18 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने देशभर में सभी हवाई अड्डों और एयरलाइनों के लिए शनिवार को ‘अलर्ट’ जारी किया और उनसे ‘मौजूदा सुरक्षा उपायों को बढ़ाने’ के लिए कहा है। पुलवामा हमले और इसके बाद हुए घटनाक्रमों के मद्देनजर खुफिया जानकारियां मिलने पर सरकार ने सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने का अलर्ट जारी किया है।
 
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने अलर्ट जारी कर सभी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रभारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों को सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है।
 
अलर्ट को लेकर जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि पुलवामा हमले और उसके बाद हुए घटनाक्रमों के पश्चात मिली खुफिया जानकारियों के मद्देनजर हवाई अड्डों, वायुसेना स्टेशनों, हेलीपैडों, विमानन प्रशिक्षण संस्थानों आदि जैसे सभी नागरिक उड्डयन प्रतिष्ठानों में किए जा रहे मौजूदा सुरक्षा उपायों को बढ़ाना अनिवार्य है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
 
बीसीएएस ने एयरलाइंस और हवाई अड्डों को 20 विशिष्ट सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए कहा है जो अगले आदेश तक जारी रहेंगे। इस अधिसूचना में कहा गया है कि टर्मिनल इमारत के सामने कोई वाहन खड़ा नहीं किया जाना चाहिए और कार पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों की व्यापक जांच की जाए।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख