Hanuman Chalisa
✕

पुलवामा हमले का फिदायीन निकला जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल का बेटा

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2018 (08:33 IST)
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सीआरपीएफ के एक प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए और दो आतंकवादी मारे गए। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर अनुसार फिदायीन हमले में मारा गया एक आतंकी पुलिस कांस्टेबल का बेटा निकला। कश्मीर में 2003 के बाद यह पहला मौका है जब कोई स्थानीय आतंकी फिदायीन बना है। इससे सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।
 
इस फिदायीन की शिनाख्त फरदीन अहमद खांडे के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद का यह आतंकी महज 17 साल का है। तीन महीने पहले ही उसने आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। अहमद खांडे के पिता गुलाम मोहम्मद खांडे जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में श्रीनगर में ही तैनात हैं।
 
गौरतलब है कि भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मध्य रात्रि के करीब दो घंटे बाद लाथपोरा इलाके के शिविर में प्रवेश किया और हथगोला फेंका और फिर अंधाधुंध गोलीबारी की। दोनों और से मुठभेड़ करीब 12 घंटे चली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए।" 
 
सुरक्षा बलों ने दावा किया था कि आतंक के राह पर नहीं जा रहे स्थानीय युवा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस साल सुरक्षा बलों द्वारा ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ शुरू करने के बाद कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या में जबरदस्त गिरावट आयी है। उन्होंने कहा कि अभियान का मकसद केवल आतंकवादियों का सफाया ही नहीं बल्कि उन्हें वापस मुख्यधारा में लाना भी है।
 
मीडिया से बात करते हुए जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने 2017 में राज्य पुलिस की उपलब्धियां रेखांकित की। पुलिस प्रमुख के साथ कश्मीर जोन के महानिरीक्षक मुनीर खान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
 
वैद ने कहा, ‘ऑपरेशन ऑल-आउट को लेकर यह धारणा नहीं होनी चाहिए कि हम केवल आतंकवादियों को खत्म करेंगे। यह कश्मीर में समग्र बहु आयामी रणनीति है।’ वैद ने कहा कि अभियान का एक पहलू उन लोगों की काउंसिलिंग करना भी है जो हिंसा का रास्ता छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें प्रशिक्षण भी देंगे ताकि वे अपने पांव पर खड़े हो सके।’ (एजेंसी)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख