Daily Horoscope
✕

ISRO प्रमुख सोमनाथ बोले, PSLV Exposat बेहतर काम कर रहा

1 जनवरी को यान प्रक्षेपित किया था

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (21:50 IST)
  • गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम जारी
  • अंतरिक्ष यान को प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा
  • आदित्य-एल1 को उसकी अंतिम कक्षा में भेजने का प्रयास
PSLV Exposat is doing very well: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस. सोमनाथ (S. Somnath) ने शुक्रवार को कहा कि 1 जनवरी को प्रक्षेपित पीएसएलवी एक्सपोसैट (PSLV Exposat) 'बहुत अच्छा' काम कर रहा है। सोमनाथ हैदराबाद स्थित जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JNTU) के दीक्षांत समारोह से इतर संवादाताओं से बातचीत कर रहे थे। यहां विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

ALSO READ: 7 सैटेलाइट के साथ लांच हुआ PSLV C-7, ISRO को एक और सफलता
 
सोमनाथ ने कहा कि पहली जनवरी को हमने पीएसएलवी एक्सपोसैट को प्रक्षेपित किया था। उपग्रह अच्छा काम कर रहा है। अब उसके सभी उपकरणों को काम करने के लिए धीरे-धीरे ऑन किया गया है। हमें जल्द परिणाम की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2024 व्यस्त होने वाला है और कई प्रक्षेपण किए जाने हैं।
 
अगला प्रक्षेपण जीएसएलवी, इनसैट-3डीएस और मौसम उपग्रह का : सोमनाथ ने कहा कि अगला प्रक्षेपण जीएसएलवी, इनसैट-3डीएस और मौसम उपग्रह का किया जाना है ताकि चक्रवात पर नजर रखी जा सके, बारिश, सूखे और कई मौसमी गतिविधियों का आकलन किया जा सके। यह उपग्रह इसी महीने या संभवत: फरवरी की शुरुआत में प्रक्षेपित किया जाना है।

ALSO READ: ISRO का XPoSat मिशन लॉन्च, ब्लैक होल स्टडी करने वाला दूसरा देश बना भारत
 
गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम : उन्होंने कहा कि गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत भी कई प्रक्षेपण किए जाने है और 2024 'गगनयान साल' होने जा रहा है। अन्य प्रक्षेपणों में वाणिज्यिक प्रक्षेण और जीएसएलवी का प्रक्षेपण शामिल है। उन्होंने अंतरिक्ष एजेंसी के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 की कक्षा में बदलाव के लिए किए जाने बारे में भी बात की, जो 6 जनवरी को किया जाएगा। इस बदलाव से आदित्य-एल1 अपनी तय कक्षा में पहुंच जाएगा।
 
आदित्य-एल1 को उसकी अंतिम कक्षा में भेजने का प्रयास : सोमनाथ ने कहा कि कल शनिवार को हम आदित्य-एल1 को उसकी अंतिम कक्षा में भेजने का प्रयास करेंगे और यह कल होगा। उसके बाद उपग्रह वहीं आसपास रहेगा, सूर्य को देखेगा और सभी माप करेगा। इस प्रकार वह करीब-करीब 15 लाख किलोमीटर की अपनी यात्रा पूरी करने वाला है।
 
अंतरिक्ष यान को प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा : इसरो अधिकारियों के अनुसार अंतरिक्ष यान को पृथ्वी से लगभग 15 किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 (एल 1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा। एल-1 बिंदु पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग 1 प्रतिशत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख