Daily Horoscope
✕

UP : यति नरसिंहानंद के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस चौकी पर पथराव, 13 आरोपी गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (19:53 IST)
Uttar Pradesh News : पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ डासना मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद के आपत्तिजनक बयान के विरोध में सहारनपुर में प्रदर्शन के दौरान शेखपुरा पुलिस चौकी पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को बताया, शेखपुरा चौकी पर पथराव मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत 20 नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन 20 नामजद व्यक्तियों में से 13 आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीमें गठित की गई हैं और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
ALSO READ: महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर मुस्लिम समाज में आक्रोश, बुलंदशहर में पुलिस पर पथराव
पुलिस के अनुसार, धारा 190 (गैर कानूनी सभा में एकत्र लोगों में किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए अपराध के लिए दोषी), 191 (2) (दंगा), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 351 (3) (आपराधिक धमकी), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), 223 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), 121 (1) (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से विरत करने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना), 126 (1) (गलत तरीके से रोकना) और सीएलए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
मांगलिक ने बताया, रविवार को मुस्लिम समाज के लोग शेखपुरा कदीम चौकी पर ज्ञापन देने पहुंचे थे, तभी भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पथराव करने वाले अराजक तत्वों को हल्का बल प्रयोग कर वहां से खदेड़ा और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। उन्होंने कहा कि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है।
ALSO READ: भारत-बांग्लादेश क्रिकेट श्रृंखला पर यति नरसिंहानंद ने उठाए सवाल
उन्होंने बताया कि वीडियो के माध्यम से अराजक तत्वों की पहचान कराई जा रही है और जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद के डासना मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद ने पिछली 29 सितंबर को गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से ठप हुआ हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप'

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

अगला लेख