dharma sangrah
✕

यमुना के जहरीले व झागनुमा पानी में छठ पूजा के श्रद्धालुओं को करना पड़ा स्नान

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (11:31 IST)
नई दिल्ली। सूर्य देवता के पूजा के पर्व छठ पर दिल्लीवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देश की राजधानी में छठ पूजा का पर्व शुरू हो गया है लेकिन इस बीच कालिंदी कुंज समेत कई घाटों से बेहद डरावनी फोटो सामने आई हैं। यमुना नदी में जहरीले झाग के बीच छठ पूजा के पहले दिन श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया, वहीं एक ​श्रद्धालु महिला ने कहा कि यहां पानी बहुत गंदा है लेकिन छठ पूजा में नहाना पड़ता है इसलिए हम नहाने आए हैं।
 
छठ पूजा आज से शुरू हो गई है जबकि 9 नवंबर को खरना होगा। इस दिन छठ व्रती के साथ पूरा परिवार दूध-भात, गुड़ और केले का सेवन करते हैं। इसके बाद 10 नवंबर को अस्‍ताचल सूर्य देवता को पहले अर्घ्‍य दिया जाता है। इसके अगले दिन यानी 11 नवंबर को अहले सुबह उगते हुए सूर्य को अंतिम अर्घ्‍य दिया जाता है। सुबह के अर्घ्‍य के साथ ही छठ महापर्व का समापन होता है।
 
लोक आस्‍था का महापर्व छठ पूजा 2021 की शुरुआत नहाय-खाए के साथ हो गई है। इस दौरान सबसे पहले छठ व्रती भगवान भास्‍कर का स्‍मरण कर भोग लगाती हैं। इसके बाद ही अन्‍य लोग इसका सेवन करते हैं। हालांकि देश की राजधानी में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति नहीं दी है। इस बीच यमुना नदी के एक अन्‍य घाट पर मौजूद ​श्रद्धालु महिला ने कहा कि यमुना का पानी बहुत गंदा है लेकिन छठ पूजा में नहाना पड़ता है, इसलिए हम नहाने आए हैं। हर तरफ झाग ही झाग दिखाई दे रहा है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख