• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka gandhi weeps bitterly remembering rajiv gandhi
Written By
Last Modified: रविवार, 13 नवंबर 2022 (15:21 IST)

राजीव गांधी को यादकर रो पड़ी थीं प्रियंका, नलिनी से पूछे थे सवाल

Priyanka gandhi
चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के मामले में रिहा हुई दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन ने रविवार को कहा कि प्रियंका गांधी ने उनसे वर्ष 2008 में जेल में मुलाकात के दौरान रो पड़ी थीं। उन्होंने नलिनी से अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के बारे में पूछा।
 
नलिनी ने मुलाकात के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जब एक दशक पहले वेल्लोर केंद्रीय कारागार में उनसे मिलीं तो वे भावुक हो गईं और रो पड़ीं।
 
फिलहाल कांग्रेस पार्टी की नेता गांधी ने नलिनी से मुलाकात के दौरान अपने पिता की हत्या के बारे में जानना चाहा था। नलिनी ने कहा कि वह जो कुछ भी जानती थी, उसके बारे में उन्हें बता दिया। नलिनी को 12 नवंबर को उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया था।
 
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राजीव गांधी के सभी 6 हत्यारों को समय पूर्व रिहा कर दिया गया था। कांग्रेस ने राजीव गांधी के हत्यारों की समय पूर्व रिहाई पर कड़ी नाराजगी जताई थी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
जियो देश का सबसे मजबूत दूरसंचार ब्रांड, किस श्रेणी में कौन सा ब्रांड नंबर 1?