शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को बचा रहा है
Written By
Last Updated : रविवार, 29 सितम्बर 2019 (13:01 IST)

प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को बचा रहा है

Priyanka Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले में उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार की रविवार को तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन पूर्व केंद्रीय मंत्री को बचा रहा है।
 
कानून की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था। बाद में 23 वर्षीय छात्रा को 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोप में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

प्रियंका ने ट्वीट किया कि महज 1 साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे। मामला अखबारों में उछला था। कांग्रेस महासचिव ने लिखा कि बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था।
 
चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें
INS विक्रमादित्य से राजनाथ की पाकिस्तान को चेतावनी, 26/11 जैसा हमला फिर नहीं होने देंगे